The Great Indian Kapil Show PROMO : सुनील ग्रोवर, कृष्‍णा, कीकू शारदा संग होगा धमाल, OTT पर इस दिन आएगा कॉमेडी शो

The Great Indian Kapil Show PROMO : ‘द कपिल शर्मा शो’ की अपार सफलता के बाद अब कॉमेडियन फिर से नया शो लेकर आ रहे हैं, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इसका नाम है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’। इसमें भी कपिल की वही पुरानी टीम दिखाई देगी और सुनील ग्रोवर भी जुड़ गए हैं।

‘द कपिल शर्मा शो’ की सफलता के बाद, स्टैंड-अप कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक नए कॉमेडी शो के साथ वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इस आगामी प्रोजेक्ट के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी की है। शो का नाम है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’। इसका नाम अब तक कंफर्म नहीं था लेकिन अब नए प्रोमो में टीम ने शो के नमा की अनाउंसमेंट कर दी है। इसमें आपको वही पुरानी टीम देखने को मिल रही है, जो कपिल शर्मा शो में थी। यहां तक कि कपिल और सुनील ग्रोवर ने भी अपने आपसी मनमुटाव को ठीक करके साथ आने का फैसला किया और अब वे मिलकर शो को आगे बढ़ाएंगे। देखिए शो का नया प्रोमो।

The Great Indian Kapil Show PROMO
The Great Indian Kapil Show PROMO

The Great Indian Kapil Show के प्रोमो की शुरुआत होती है कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह से। तीनों एक साथ बैठकर बातें करते दिखाई देते हैं कि शो के नाम का अनाउंसमेंट आखिर कैसे करें। सभी अपनी-अपनी बात बता रहे होते हैं और आइडिया शेयर कर रहे होते हैं कि उन्हें शो के नाम को कैसे दर्शकों को बताना चाहिए, तभी कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है और आपको फिर से वही पुरानी कास्ट देखने को मिलती है। फैंस कमेंट सेक्शन में खूब प्यार लुटा रहे हैं और वे काफी एक्साइटमेंट से भरे दिख रहे हैं।

The Great Indian Kapil Show PROMO
The Great Indian Kapil Show PROMO

The Great Indian Kapil Show PROMO : ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला प्रोमो

दो महीने पहले इसका प्रोमो आया था, तब लोगों को पता चला था कि कपिल कुछ ऐसा मजेदार लेकर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में लिखा था, ‘पता है क्या, कपिल का नया पता? अपने फैमिली ग्रुप पर खुशखबरी शेयर करिए क्योंकि कपिल और गैंग जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रहे हैं।’

The Great Indian Kapil Show PROMO
The Great Indian Kapil Show PROMO

हाइलाइट्स

इस दिन से OTT पर आ रहा है ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’, नए अंदाज में दिखेंगे मशहूर गुलाटी और पूरी टीम कपिल और सुनील ग्रोवर ने भी अपने आपसी मनमुटाव को ठीक करके साथ आने का फैसला किया और अब वे मिलकर शो को आगे बढ़ाएंगे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 1 मार्च से हर शनिवार रात 8 बजे केवल नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा ।

For More : Join Our Telegram Group

ALSO READ : UPPSC Male / Female staff Nurse Recruitment 2023 Mid March : प्री का परिणाम घोषित

ALSO READ : Andhra Pradesh Hall Ticket 2024 : आंध्र प्रदेश के जारी हुए बोर्ड इंटर परीक्षा के एडमिट कार्ड

ALSO READ : Bihar Block Bagwaani Bharti 2024 : बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 : बीपीएससी ने 381 भर्तियों को अधिसूचित किया

ALSO READ : Guru Ravidas Jayanti Feb 2024 : गुरु रविदास जयंती पर जानिए रविदासजी के 10 दोहे जिन्हें रट लेंगे, तो सफलता चूमेगी कदम