US Moon Mission 2024 : भारत की बराबरी करने चला था अमेरिका, चांद पर लैंड होते ही टूट गई स्पेसक्राफ्ट की ‘टांग’

US Moon Mission 2024 : अमेरिका ने भी चांद पर अपना एक स्पेस क्राफ्ट भेजा था आपको बता दें कि अमेरिका का स्पेसक्राफ्ट चांद पर उतरते ही डैमेज हो गया । अमेरिका के इस यान की चांद पर लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 की तरह नहीं हुई और उतरते ही इस अमेरिकी अंतरिक्ष यान का एक पैर टूट गया और यह पलट गया। अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इन्टुएटिव मशीन्स के इस ओडीसियस नामक स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतरने के लिए एक सप्ताह पहले लॉन्च किया गया था जिससे कई जरूरी जानकारी जुटाने का लक्ष्य था।

अमेरिका का एक अंतरिक्ष विमान चांद की सतह पर एक सप्ताह तक टहलने के बाद लंबी नींद सो गया है। अमेरिका की प्राइवेट कंपनी इन्टुएटिव मशीन्स के इस ओडीसियस नामक स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतरने के लिए एक सप्ताह पहले लॉन्च किया गया था।

US Moon Mission 2024
US Moon Mission 2024

US Moon Mission 2024 : चांद पर उतरते ही यान का एक पैर टूट गया

चांद पर इस यान की लैंडिंग भारत के चंद्रयान-3 की तरह नहीं हुई और उतरते ही इस अमेरिकी अंतरिक्ष यान का एक पैर टूट गया और यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पलट गया।

US Moon Mission 2024
US Moon Mission 2024

सौर ऊर्जा और संचार से वंचित होने के बाद भी कंपनी ने कई इसे खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

अंत में कंपनी ने ओडीसियस से एक आखिरी तस्वीर प्राप्त की और उसके कंप्यूटर और बिजली प्रणालियों को स्टैंडबाय पर रख दिया।

US Moon Mission 2024
US Moon Mission 2024

कंपनी ने एक्स पर लिखा- शुभ रात्रि, ओडी

अब लैंडर अगले दो से तीन सप्ताह में जाग सकता है, अगर यह काम करने लायक रहता है। इन्टुएटिव मशीन्स के प्रवक्ता जोश मार्शल ने कहा कि इन अंतिम चरणों ने लैंडर की बैटरी खत्म कर दी और ओडीसियस को “लंबी नींद में सुला दिया।” कंपनी ने एक्स पर इसके बाद लिखा शुभ रात्रि, ओडी। हमें आपसे फिर से मिलने की उम्मीद है। बता दें कि चांद पर लैंड करने से पहले ली गई तस्वीर में चंद्रमा की उभरी हुई सतह पर लैंडर के निचले हिस्से को दिखाया गया है, जिसमें एक छोटी अर्धचंद्राकार पृथ्वी और पृष्ठभूमि में एक छोटा सूरज है। मूल रूप से लैंडर का चंद्रमा पर लगभग एक सप्ताह तक रहने का इरादा था।

बता दें कि 22 फरवरी को ओडीसियस के चंद्रमा पर उतरने के बाद ह्यूस्टन स्थित इंट्यूएटिव मशीन्स बिना दुर्घटनाग्रस्त हुए चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला पहली निजी कंपनी बन गई। 1960 के दशक के बाद से केवल पांच देशों ने यह उपलब्धि हासिल की है, जिसमें जापान भी शामिल है, जिसने पिछले महीने लैंडिंग की थी

For More : Join Our Telegram Group

ALSO READ : UPPSC Male / Female staff Nurse Recruitment 2023 Mid March : प्री का परिणाम घोषित

ALSO READ : Andhra Pradesh Hall Ticket 2024 : आंध्र प्रदेश के जारी हुए बोर्ड इंटर परीक्षा के एडमिट कार्ड

ALSO READ : Bihar Block Bagwaani Bharti 2024 : बिहार ब्लॉक बागवानी अधिकारी भर्ती 2024 : बीपीएससी ने 381 भर्तियों को अधिसूचित किया

ALSO READ : Guru Ravidas Jayanti Feb 2024 : गुरु रविदास जयंती पर जानिए रविदासजी के 10 दोहे जिन्हें रट लेंगे, तो सफलता चूमेगी कदम